अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संवैधानिक क्लब में भव्य समारोह, वनाथी श्रीनिवासन ने मधु सरन को किया सम्मानित

दिल्ली

नई दिल्ली, 6 मार्च : कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के कोयंबटूर से विधायक वनाथी श्रीनिवासन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसके अलावा दक्षिण दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी भी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के कोयंबटूर से विधायक वनाथी श्रीनिवासन ने चेन्नई की मधु सरन को समाज में महिला सशक्तिकरण को लेकर उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मधु सरन ने वनाथी श्रीनिवासन को महिला सशक्तिकरण पर आधारित अपनी ओर से तमिल भाषा में लिखी पुस्तक भेंट की। उन्होंने कहा कि इस मंच पर सम्मानित होना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है।

मधु सरन ने देशभर की महिलाओं और महिला मंच के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण से समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कई गणमान्य लोग और महिलाएं उपस्थित रहीं।

आपको बतादें की मधु सरन को वर्ष 2016 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा ग्लोबल वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप के लिए भारतीय एंबेसडर चुना गया था। वह भारतीय पंचायती संस्थाओं के सुधार से जुड़ी समिति तथा अन्य नई परियोजनाओं का भी हिस्सा रही हैं।

अपने समूह की कंपनियों की मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्य करते हुए वह अपनी कंपनियों को सफलता की ओर अग्रसर कर रही हैं। इसके साथ ही उनका प्रयास हमेशा यह रहता है कि महिलाएं नेतृत्व के शीर्ष पदों तक पहुंचें।

मधु सरन का मानना है कि महिलाओं का वास्तविक सशक्तिकरण तब संभव है, जब वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। उनका विश्वास है कि यह तभी संभव है जब महिलाओं को हर स्तर पर रोजगार के अवसर मिलें और वे समाज व कार्यक्षेत्र में अपनी मजबूत भूमिका निभाएं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *