UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से गरमाई सियासत

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने देश में हो रही गैस की किल्लत को लेकर सरकार पर निशाना साधा था और बीजेपी सरकार की विदेश नीति को फैल बताया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कहा, “मैं अखिलेश यादव को देशद्रोही तो नहीं कह सकता, लेकिन उनकी देशभक्ति पर शक ज़रूर है. ऐसे समय में जब देश और दुनिया ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से ऊर्जा संकट का सामना कर रहे हैं और जहां इस संकट से पहले रोज़ाना 50-55 लाख गैस सिलेंडरों की बुकिंग होती थी, हीं अब यह संख्या 88 लाख तक पहुंच गई है चाहे अखिलेश यादव हों या राहुल गांधी, वे माहौल खराब करने और अफवाहें फैलाने का काम कर रहे हैं.”

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनके बयानों से देश में घबराहट फैल रही है, जनता उन्हें ठीक कर देगी. उन्होंने यह भी कहा, “पश्चिम बंगाल में TMC की विदाई तय है और BJP की सरकार बनने जा रही है. BJP के पक्ष में बने माहौल से TMC घबरा गई है, इसलिए वे बौखलाहट में बयानबाजी कर रहे हैं और मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त हैं, लेकिन जनता उन्हें करारा जवाब देने वाली है.”

केंद्र की नीतियों को लेकर क्या बोले अखिलेश

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को केंद्र सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हुए दावा किया कि यह भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुरक्षित रखने में विफल रही है और देश में LPG सिलेंडरों की चल रही कमी में इसका भी हाथ है. मुंबई में मीडिया से बात करते हुए यादव ने कहा कि चल रहे अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के बीच भारत को वैश्विक शांति के लिए और अधिक मज़बूत रुख अपनाना चाहिए था.

उन्होंने कहा, “BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विदेश नीति विफल रही है. भारत की ऊर्जा सुरक्षा और LPG आपूर्ति सीधे तौर पर वैश्विक कूटनीति से जुड़ी हुई है.” मुंबई में वे रविवार को ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे.

भारत में गैस की कमी

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष दिन बा दिन बढ़ता जा रहा है. ईरान ने अमेरिकी हमले अपने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है. बता दें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते दुनिया का करीब 20 फीसद ऊर्जा का आवागमन होता है. भारत इसी रास्ते से करीब 50 फीसद तेल और गैस आयात करता है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry