UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा एग्जाम; जानें कैटेगरी वाइज पासिंग मार्क्स

उत्तर प्रदेश

 उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है. उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने की तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में UPPRPB ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत कुल तीन दिन यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. प्रत्येक दिन दो पालियों में लिखित परीक्षाओं का आयोजन होगा.

आइए जानते हैं कि किस तारीख को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षाओं का आयोजन होना हैं? जानेंगे कि लिखित परीक्षा में क्या पूछा जाएंगा. साथ ही जानेंगे कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

यूपी पुलिस में 32,679 कांस्टेबल की भर्ती

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षा पर विस्तार से बात करने से पहले जानते हैं कि कितने पदों पर भर्ती हो रही है. असल मेंUPPRPB ने ने 32,679 कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिसके तहत आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरूष/महिला), आरक्षी पीएसीसी/ सशस्त्र पुलिस (पुरूष), आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (पुरूष), महिला बटालियन के लिए महिला आरक्षी, आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरूष), जेल वार्डर (पुरूष) जेल वार्डर (महिला) के कुल 32,679 कान्स्टेबलों की भर्ती के लिए 30 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे.

8, 9 और 10 जून को लिखित परीक्षा

UPPRPB ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत 8, 9 और 10 जून यानी 8 जून सोमवार से 10 जून बुधवार तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. प्रत्येक दिन दो पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी.

कितने नंबराें की होगी लिखित परीक्षा? जानें क्या है सिलेबस

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आयाेजित होने वाले लिखित परीक्षा 300 नंबर की होगी. 2 घंटे की लिखित परीक्षा में 150 सवाल पूछे जाएंगे. प्रत्येक सवाल 2 नंबर का होगा. नेगेटिव मार्किंग व्यवस्था खत्म कर दी गई है. वहीं लिखित परीक्षाके लिए UPPRPB ने सिलेबस निर्धारित किया है. इसके साथ ही न्यूनतम पासिंग मार्क्स यानी पास होने के न्यूनतम नंबर भी निर्धारित किए हैं. आइए जानते हैं कि सिलेबस क्या है औरपासिंग मार्क्स क्या निर्धारित किए गए हैं.

सिलेबस

  • सामान्य ज्ञान
  • सामान्य हिंदी
  • संख्यात्मक व मानसिक योग्यता (Numerical and Mental Ability)
  • मानसिक अभिरुचि बुद्धिलब्धि व तार्किक क्षमता (Mental Aptitude Test or Intelligence Quotient Test or Reasoning)

जानें कितने नंबरों पर होंगे पास

यूपी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स ही फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे. वहीं फाइनल मेरिट में भी लिखित परीक्षा के नंबर जोड़े जाएंगे. हालांकि UPPRPB ने फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए लिखित परीक्षा पास करने के न्यूनतम पासिंग मार्क्स निर्धारित किए हैं. आइए जानते हैं कि कैटेगरी वाइज किसके लिए कितने न्यूनतम पासिंग मार्क्स निर्धारित हैं.

  • जनरल: 30 फीसदी (यानी 300 में से 90 नंबर )
  • EWS: 25 फीसदी (यानी 300 में से 75 नंबर)
  • OBC: 25 फीसदी (यानी 300 में से 75 नंबर)
  • SC/ST: 20 फीसदी (यानी 300 में से 60 नंबर)

लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल और मेडिकल

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो ये कुल 5 चरणों में आयोजित होनी है, जिसके तीसरे चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन होना है. इसके बाद फिजिकल टेस्ट आयोजित होगा, जो भर्ती प्रक्रिया का चौथा चरण है. फिजिकल टेस्ट में उन्हीं कैंडिडेट्स को बुलाया जाएगा, जो लिखित परीक्षा में पास हुए हैं. वहीं पांचवा चरण मेडिकल और मेरिट लिस्ट का है. फिजिकल टेस्ट पूरा हो जाने के बाद UPPRPB लिखित और फिजिकल टेस्ट के नंबरों के आधार पर मेरिट तैयार करेगा. मेरिट में शाामिल कैंडिडेट्स का मेडिकल कराया जाएगा, जिसके आधार पर उन्हें नियुक्ति मिलेगी.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry