यूपी विधानसभा बजट सत्र के आखिरी दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर चुटकी ली. सीएम ने कहा, माता प्रसाद बहुत बुजुर्ग नेता हैं. मैं चाहता हूं कि वो स्वस्थ रहें. उनको शिवपाल यादव का श्राप ना लगे. इस तंज को माता प्रसाद के उस हमले के पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है जिसमें नेता प्रतिपक्ष ने बटुकों के मामले को लेकर महापाप और श्राप का जिक्र किया था.
सीएम योगी ने बजट को लेकर कहा कि 31 मार्च को नया बजट आने के बाद सभी विभागों की कार्य योजना तैयार कर रहे हैं. सभी विभाग अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करेंगे. शिवपाल यादव की संगत में नेता प्रतिपक्ष ने आंकड़ों में हेर-फेर किया. 2016-2017 में राजकोषीय घाटा 4 फीसदी से ज्यादा था. आज 2 प्रतिशत से कुछ ज्यादा है. सीएम ने सदन में कहा, कर्ज को कम करके 23 % पर ले जाएंगे जो कि अभी 27% है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
