जलालाबाद: सोशल मीडिया पर अक्सर ही समाज को शर्मसार करने वाली घटनाएं देखने को मिल रही हैं। इसी तरह ही एक घटना जलालाबाद हलके के ढाणी प्रेम सिंह से सामने आई है, जहां घरवाली के पास बाहरवाली पहुंच जाती है जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई तक मामला पहुंच गया। गांव ढाणी प्रेम सिंह वाली में लुधियाना से पहुंची एक महिला ने कहा कि हरमेश सिंह उसका पति है और वे पिछले सात महीने से लुधियाना में इकट्ठे रह रहे हैं पर अब उसका पति उसे छोड़कर यहां वापस आ गया है। लुधियाना से आई महिला रीना ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरमेश ने उसे बताया था कि उसका तलाक हो चुका है और उसके दो बच्चे हैं और उसे बच्चों के लिए मां की जरूरत है।
उसके द्वारा अदालत में जाकर लिव-इन रिलेशनशिप रजिस्टर भी करवाया गया है और वह यहां अपने पति के साथ रहने आ गई है। उसने कहा कि उसके आगे-पीछे कोई भी नहीं है। उसका 7 साल पहले तलाक हो चुका है और उसके बच्चों और परिवार ने भी उससे नाता तोड़ लिया है। वहीं रमेश सिंह की पत्नी तोशा रानी ने कहा कि उसका पति हरमेश सिंह लुधियाना में एक फैक्ट्री में काम करने गया था और उसे नहीं पता कि कब उसके इस महिला के साथ संबंध बनाए और लिव-इन रिलेशनशिप रजिस्टर करवा लिया। इस मामले को लेकर दोनों महिलाए हाथापाई करने लगी और खूब हंगामा हुआ।
इस दौरान पूरा गांव इकट्ठा हो गया और लोगों ने उन्हें छुड़वाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज करने की बात की गई। रीना (जो लुधियाना से आई थी) जलालाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती है और पुलिस कार्रवाई की मांग की जा रही है। लुधियाना से आई महिला ने कहा कि हरमेश उसका पति है और उसने अदालत में लिव-इन रिलेशनशिप रजिस्टर करवाई हुई है। इस मामले में संपर्क करने पर वैरोका थाने के जांच अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी और अभी दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
