चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है। हरियाणा सरकार द्वारा अब एक नया दिव्यांग विरोधी फरमान जारी किया गया है जिसमें दिव्यांगजनों को 58 साल के बाद मिलने वाले 2 साल के सेवा विस्तार को खत्म कर दिया गया है।
इंडियन नेशनल लोकदल भाजपा सरकार के इस दिव्यांग विरोधी फैसले की कड़ी निंदा करता है। भाजपा सरकार यह दिव्यांग विरोधी फैसला तुरंत वापिस ले। होना तो यह चाहिए था कि भाजपा सरकार दिव्यांगजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें और सुविधाएं प्रदान करती। लेकिन बजाय दिव्यांगजनों को अतिरिक्त सुविधाएं देने के जो उनका हक है वही छिन रही है। ऐसे ही जानबूझकर आय को जोड़ कर बुजुर्गों की सम्मान पेंशन काटी जा रही है। बुजुर्गों को चौधरी देवीलाल ने आय देखकर पेंशन शुरू नहीं की थी बल्कि बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए पेंशन शुरू की थी।
खाली पदों को नियमित रूप से भरने की बजाय युवाओं को ठेके पर रखा जा रहा
विभिन्न विभागों में एक लाख से ऊपर स्वीकृत नियमित पद खाली पड़े हैं। बजाय उन पदों को नियमित रूप से भरने के हरियाणा के योग्य युवाओं को ठेके पर रखा जा रहा है। हरियाणा के मेधावी युवाओं को साजिश के तहत नियमित सरकारी नौकरियों से वंचित कर रही है और बाहर के प्रदेशों के संघ से जुड़े लोगों को बड़े सरकारी पदों पर नियमित भर्ती कर रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
