बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर लूटा गोदाम, लाखों का चूना लगाकर हुए फरार

हरियाणा

फरीदाबाद : फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में देर रात एक बड़ी और सनसनीखेज डकैती की वारदात सामने आई है। यहां भुद्दत कॉलोनी, सीही रोड स्थित सिंगला धर्मशाला के पास गली नंबर-3 में बने श्री श्याम सेल के बीड़ी-सिगरेट सप्लाई करने वाले गोदाम को बदमाशों ने निशाना बनाया। पहले तो 4 चोरों ने गोदाम में घुसकर वहां ड्यूटी कर रहे मजदूर को बंधक बनाया, फिर गोदाम से लाखों रुपये का महंगा सिगरेट का सामान लूटकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी देते गोदाम मालिक पवन कुमार ने बताया कि शनिवार को ही उनके गोदाम में करीब 80 से 90 लाख रुपये की कीमत का सिगरेट का स्टॉक लाकर रखा गया था। रविवार को गोदाम के सभी कर्मचारियों की छुट्टी थी, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर एक वर्कर सतीश को रात में चौकीदार के रूप में ड्यूटी पर तैनात किया गया था।

जबरन गोदाम के दरवाजे खुलवाकर घुसे बदमाश   

गोदाम मालिक ने बताया कि सतीश रात में गोदाम के अंदर ही मौजूद था। रात करीब ढाई बजे से 4 बजे के बीच 4 बदमाश गोदाम में दाखिल हुए। उन्होंने सतीश से मारपीट कर जबरन गोदाम के दरवाजे खुलवाए। इसके बाद बदमाशों ने गोदाम के अंदर बने दो कमरों के ताले तोड़ दिए और वहां रखी महंगी ब्रांडेड सिगरेट की पेटियां उठाकर ले गए। जाते-जाते बदमाशों ने सतीश के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए, ताकि वह किसी को सूचना न दे सके।

बल्लभगढ़ सिटी थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। गोदाम मालिकों का दावा है कि करीब 80 से 90 लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच जारी है और जल्द ही इस बड़ी डकैती का खुलासा किया जाएगा। \

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry