बालोद: एक नीलगाय का शव बालोद के खैरतराई गांव में मिला है. इस नीलगाय को लोगों ने शनिवार को बालोद के रिहायशी इलाके में घूमते देखा था. रविवार को नीलगाय का शव खैरतराई गांव के तालाब में मिला. लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. उसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. नीलगाय के शव को तालाब से निकाला गया.
हरकत में वन विभाग
वन विभाग के रेंजर रामनाथ टेकाम ने मीडिया को बताया कि बीते दो दिनों से यह नीलगाय जंगल से भटककर शहर में घूम रहा था. वह भोजन पानी की तालाश में शहर के रिहायशी इलाके में पहुंच गया था. आशंका व्यक्त की जा रही है कि कुत्तों के हमले से भी इसकी मौत हुई होगी.
वन विभाग ने सारे प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए पोस्टमार्टम किया है. इसका विधिवत अंतिम संस्कार किया गया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारण का खुलासा होगा- रामनाथ टेकाम, रेंजर, बालोद वन विभाग
कुत्तों के डर से तालाब की ओर भागा नीलगाय
वन विभाग के रेंजर रामनाथ टेकाम ने आशंका जताई है कि नीलगाय कुत्तों के हमले के डर तालाब में चला गया. उसके बाद तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई होगी. वन विभाग के कर्मचारी इस नीलगाय को दो दिनों से ढूंढ रहे थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी और जब तक वह मिला तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी. नीलगाय के पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में उसके दिल में बीमारी की बात का पता चला है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad