सूरजपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’! 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार; नशे के सौदागरों में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले सूरजपुर में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक कार से डेढ़ लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब को बरामद किया है. इस केस में पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी अरेस्ट किया है. यह कार्रवाई सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने की है.

20 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से अवैध तरीके से शराब परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है.

मनेंद्रगढ़ का है आरोपी

आरोपी मनेंद्रगढ़ का रहने वाला है और वह शराब को मध्यप्रदेश से लाकर सूरजपुर जिले में खपाने की तैयारी में था. पुलिस को इस पूरे मामले की सूचना मुखबिर के जरिए मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए सूरजपुर बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की.जैसे ही आरोपी की कार जिले की सीमा में दाखिल हुई, पुलिस ने उसे घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी के दौरान कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और वाहन सहित शराब को जप्त कर लिया.

शराब तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध शराब तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसे किन क्षेत्रों में खपाने की योजना बनाई गई थी. इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry