सूरजपुर: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई में फरार आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. नशीली दवाओं की बिक्री के मामले में पकड़ा गया आरोपी गिरफ्तारी के बाद सूरजपुर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसे अब फिर से पकड़कर जेल भेज दिया गया है.
पानी पीने का बहाना बनाकर फरार हुआ था आरोपी
आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने विश्रामपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी भोला को लगभघ 300 नशीली टेबलेट के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया था. कार्रवाई के बाद आरोपी को सूरजपुर के आबकारी नियंत्रण कक्ष में दो आरक्षकों की निगरानी में रखा गया. इसी दौरान उसने पानी पीने का बहाना बनाकर दोनों आरक्षकों को चकमा दिया और मौके से फरार हो गया. आरोपी के फरार होने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई, जो बाद में सामने आई.
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, भेजा गया जेल
घटना के बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई. आखिरकार पुलिस ने बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलोनी से आरोपी भोला को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत कार्रवाई की गई है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad