सड़क पर मौत बनकर घूमा ‘आवारा पशु’! भयानक हादसे में बाइक सवार की गई जान, परिवार में कोहराम

पंजाब

तलवाड़ा: तलवाड़ा-हाजीपुर सड़क पर स्थित अड्डा भोडे के खुह के पास एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल आवारा पशु से टकरा जाने के कारण मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गोपाल सिंह पुत्र हंस राज निवासी गांव अकाम थाना मुकेरियां, टेरेस हिमाचल प्रदेश में दुकान करता था। रोज की तरह वह अपनी दुकान बंद करके अपने गांव अकाम जा रहा था। जब वह अड्डा भोडे के खुह से पहले मुकेरियां हाइड्रल के पावर हाउस नंबर-1 को जाने वाले रास्ते के मोड़ के पास पहुंचा, तो उसकी टक्कर एक आवारा पशु से हो गई।

इस हादसे में गोपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तलवाड़ा के बी.बी.एम.बी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तलवाड़ा पुलिस के ए.एस.आई. जग्गा राम अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच करते हुए मृतक गोपाल सिंह के पुत्र दीपक रिहान के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की। इसके पश्चात शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry