गिरिडीह में देर रात मुख्यालय से 60 किमी दूर पहुंचे एसपी, अचानक जांचने लगे जेवर दुकानों की सुरक्षा

झारखण्ड

गिरिडीह: पिछले कुछ दिनों से अपराधी ज्वेलरी शॉप को लगातार निशाना बनाते आ रहे हैं. जिनमें जामताड़ा में ज्वेलरी शॉप के मालिक की गोली मारकर हत्या करना शामिल है. ऐसी ही घटना धनबाद और गिरिडीह में भी घटित हो चुकी है. इन घटनाओं के बाद ज्वेलरी शॉप की सुरक्षा को लेकर गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार गंभीर दिखे. उन्होंने सभी एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी को इस मामले में दिशा निर्देश दिए हैं.

ज्वेलरी शॉप के आसपास बढ़ाई जाए सुरक्षा

एसपी ने अपने नये निर्देश में कहा है कि दुकानों के आसपास पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए. ज्वेलरी शॉप मालिक को पुलिस स्टेशन का नंबर उपलब्ध करवाने के अलावा सभी दुकानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाए. इस बीच आदेश का अनुपालन कितना हो रहा है इसकी जानकारी लेने खुद एसपी मैदान में उतर पड़े और 60 किमी दूर धनवार बाजार पहुंचे, यहां उन्होंने उन इलाकों का दौरा किया जिन जगहों पर ज्वेलरी शॉप संचालित होती है.

शॉप के बाहर कैमरे लगाने के दिए निर्देश

धनवार पहुंचे एसपी ने खोरी महुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, धनवार थानेदार सतेंद्र पाल को कई निर्देश दिए. काफी देर तक रुके एसपी ने दुकानों का निरीक्षण करने के बाद कहा कि दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा ऐसी होनी चाहिए कि जिसमें आने और जाने वालों का चेहरा साफ दिखे. एसपी ने बाइक पेट्रोलिंग को लगातार एक्टिव रखने के निर्देश दिए हैं.

बगोदर की दुकानों का निरीक्षण

एसपी बगोदर पहुंचे उन्होंने वहां सरिया – बगोदर एसडीपीओ धनंजय राम और थाना प्रभारी विनय कुमार यादव को सुरक्षा पर खास नजर रखने को कहा.

गश्त लगातार होनी चाहिए. जेवर दुकान की सुरक्षा प्रथमिकता में है. सभी एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी को इसपर विशेष नजर रखने को कहा गया है. सुरक्षा के हर बिंदू पर नजर रखी जा रही है: डॉ. बिमल कुमार, एसपी

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry