सिरसा: सिरसा के बस स्टैंड के समीप स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी के स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में अचानक भयंकर आग लग गई। ट्रैक्टर एजेंसी के साथ ही एक साइड शराब का ठेका और दूसरी साइड अस्पताल होने के कारण वहां लोगों में तफरी मच गई और भय का माहौल बन गया। हालांकि आग की लपटे अस्पताल तक नहीं पहुंची लेकिन धुएं के कारण मरीजों को एहतियात तौर पर ऊपर की बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई।
वहीं हैरानी की बात यह थी कि दमकल विभाग के कर्मचारी पिछले 20 दिनों से हड़ताल पर हैं लेकिन रोडवेज विभाग के चालकों ने दमकल विभाग की गाड़ी का स्टेयरिंग थामा और मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुड़ गए। वहीं एयर फोर्स स्टेशन से भी एक आग बुझाने के लिए गाड़ी मंगवाई गई। अभी तक आग पर काबू पाया जा रहा है वहीं साथ लगते शराब के ठेके को खाली कर दिया गया। तो वही ट्रैक्टर एजेंसी से नए ट्रैक्टरों को बाहर निकाला गया।
मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो के चालक चमन लाल ने बताया कि सीजन का टाइम है सरकार दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों की और कोई ध्यान नहीं दे रही है आज इतना बड़ा हादसा हो गया कोई भी दमकल विभाग का कर्मचारी ना होने के कारण हरियाणा रोडवेज के चालकों को दमकल विभाग की गाड़ी लेकर आना पड़ा और आग बुझाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक चार गाड़ियां आ चुकी हैं और अब एयर फोर्स स्टेशन से भी गाड़ी को बुलाया गया है और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। सरकार दमकल विभाग के कर्मचारियों की सुने ताकि कोई भी इस तरह की घटना होने पर समय पर काबू पाया जा सके। रात 10 .30 बजे मिली ताजा जानकारी के अनुसार ढाई घंटे की कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad