Shramik Sahayata Yojana Fraud: श्रमिक सहायता योजना में धांधली, लेबर इंस्पेक्टर निलंबित और 2 पर केस दर्ज; फर्जी दस्तावेजों से डकारे पैसे

छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा: मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है. कलेक्टर के निर्देश पर एडिशनल कलेक्टर की जांच में गड़बड़ी सामने आई है. श्रम पदाधिकारी ने बिर्रा थाना में योजना का लाभ लेने वाले अशोक पटेल और सचिव रोहित पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. वहीं कलेक्टर ने श्रम विभाग के इस फर्जीवाड़ के सामने आने के बाद 6 साल तक के रिकॉर्ड की जांच के निर्देश दिए है.

जांजगीर चांपा श्रम विभाग में फर्जीवाड़ा

जांजगीर चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बताया “मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में पंजीकृत श्रमिकों की आकस्मिक मृत्यु पर राशि मिलती है. बिर्रा के केस में शिकायत मिली. एडिशनल कलेक्टर के माध्यम से जांच कराई गई, जिसमें तहसीलदार और श्रम अधिकारी ने भी जांच की. जांच में ये बात सामने आई कि महिला का डेथ सर्टिफिकेट में संदेह था. ये बात भी सामने आई कि मृत्यु प्रमाण पत्र बाद में बनाया गया. इसमें एफआईआ कराई गई.” कलेक्टर ने कहा कि पिछले 6 साल के ऐसे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.

मृतका के पति और ग्राम सचिव पर एफआईआर

जांजगीर सीएसपी योगिता खापर्डे ने बताया कि शिकायतकर्ता जिला पंचायत जांजगीर के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया की शिकायत पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने थाना बिर्रा में अपराध पंजीबद्ध दर्ज कराया जिसमें मृतका सुमन पटेल के पति अशोक पटेल और वहां के ग्राम सचिव रोहित पटेल शासकीय योजना का लाभ उठाते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पैसा निकाला गया. थाना बर्रा में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. जांच की जा रही है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका के पति अशोक पटेल और सचिव रोहित पटेल को फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले मे धारा 318(4)और 3(5) के तहत बिर्रा थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है.

श्रम विभाग के अधिकारियों पर आरोप

जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने इस मामले मे श्रम विभाग के अधिकारियों पर भी सांठ गांठ के आरोप लगाए है और वास्तविक हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के बजाए राशि में बंदरबांट करने का आरोप लगाया है. अब भाजपा नेता की शिकायत पर जिला प्रशासन की जांच ने मुहर लगा दिया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry