बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. अपनी आने वाली फिल्म ‘ईठा’ की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस कथित तौर पर घायल हो गई हैं. इस वजह से फिल्म का काम फिलहाल रोकना पड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक लावणी डांस सीक्वेंस करते समय श्रद्धा के पैर में चोट लगी है और उन्हें फ्रैक्चर हुआ है. फिल्म ‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर, महाराष्ट्र की महान ‘तमाशा’ कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायगांवकर का चुनौतीपूर्ण किरदार निभा रही हैं. इस किरदार के लिए उन्होंने 15 किलो से ज्यादा वजन भी बढ़ाया है.
लावणी संगीत के विशेष प्रकार का संगीत होता है जिसमें तेज रफ्तार, धुन और तेज ताल इसकी खासियत होती है. अजय-अतुल द्वारा कंपोज किए गए इस गाने में, श्रद्धा कपूर को चमकीली नौवारी साड़ी, भारी गहनों और कमरपट्टा पहनकर, ढोलकी की तेज बीट्स पर लगातार कई स्टेप्स करने थे. विठाबाई के युवा रूप को पर्दे पर उतारने के लिए उन्होंने काफी वजन बढ़ाने के कारण एक स्टेप के दौरान, उन्होंने गलती से सारा वजन अपने बाएं पैर पर डाल दिया जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे जख्मी हो गईं.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
