गुड़गांव: सेक्टर-49 स्थित स्पेज आईटी पार्क में एक बिल्डिंग से कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह चार बजे वह आठवीं मंजिल की बालकनी से कूद गया जिसकी पहचान 34 वर्षीय वरुण शंकर के रूप में हुई है। इसे इसी बिल्डिंग में स्थित एक कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत था।
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही सेक्टर-50 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले वरुण यहीं एक कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत थे। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में मामला संदेहजनक है। उसकी कंपनी में कार्य करने वाले सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा उसके मोबाइल की डिटेल भी खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर के मुताबिक, ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। परिजनों के गुड़गांव आने के बाद ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
