Shocking Incident: मौत के मुंह से लौटा बिजली कर्मचारी! लाइन काट कर कर रहा था सुधार, तभी किसी ने ऑन कर दी सप्लाई; बुरी तरह झुलसा

हरियाणा

रेवाड़ी: रेवाड़ी में बिजली निगम की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। कालका रोड स्थित एक ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली के तार बदलने का काम कर रहे एक कर्मचारी को उस समय करंट लग गया, जब अचानक बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई। हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया।

जानकारी के अनुसार यह कार्य आरडीएसएस स्कीम के तहत किया जा रहा था, जिसका उद्देश्य लाइन लॉस को कम करना और बिजली निगम के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है। इसी योजना के अंतर्गत ठेकेदार के माध्यम से शहर में पुराने तार बदले जा रहे हैं। घटना के समय कर्मचारी बिजली की पोल पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहा था। इसी दौरान बिना पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल कर्मचारी को नीचे उतारा और गंभीर हालत में रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

वहीं स्थानीय लोगों ने बिजली निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया और न ही बिजली सप्लाई बंद रखने की उचित व्यवस्था की गई। इस लापरवाही ने एक कर्मचारी की जान को खतरे में डाल दिया। फिलहाल घायल कर्मचारी का इलाज जारी है। वहीं इस घटना के बाद बिजली निगम की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry