लुधियाना: लुधियाना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने हैवानियत करते हुए अपनी बीमार पत्नी की बुरी तरह से मारपीट की। इसके बाद महिला की कोख में पल रहे मासूम की मौत हो गई। महिला ने इस संबंध में थाना डिविजन नंबर 2 की पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता महिला प्रीति ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि बीती 22 जनवरी को उसकी तबीयत खराब थी, जिस कारण वह घर का काम नहीं कर सकी। इसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू हो गया। उसका पति अपना आपा खो बैठे और महिला के साथ बुरी तरह मारपीट करने लगे। पीड़िता के अनुसार मारपीट के दौरान उसके पेट पर गंभीर चोटें आईं। इस हैवानियत का नतीजा यह निकला कि उसके गर्भ में पल रहा भ्रूण गिर गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति माणिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad