दुमका: झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। दरअसल, यहां दुमका जिले में आग तापते समय 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत फिटकोरिया गांव की है। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय मेघिया देवी और 55 वर्षीय बृहस्पतिया देवी के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं रविवार रात ठंड से बचने के लिए अलाव सेक रही थी। अचानक दोनों महिलाओं के ऊनी कपड़ों ने आग पकड़ ली और वे गंभीर रूप से झुलस गईं।। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
इधर घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वहीं घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%