School से बच्चों को लेने गई महिला के साथ वारदात, पुलिस ने 24 घंटों में सुलझाया Case

पंजाब

दीनानगर: एसएसपी गुरदासपुर हरीश दयामा के नेतृत्व में स्पेशल ब्रांच गुरदासपुर और दीनानगर पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। बता दें कि गत दिन दोनों आरोपी दीनानगर में एक महिला के कान बालियां झपट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने 24 घंटे में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार कल पीड़ित महिला निर्मला देवी निवासी रसूलपुर अपने बच्चों को स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूटरी पर सवार होकर गांव रसूलपुर जा रही थी। जब उक्त महिला बस स्टैंड के पीछे एक स्कूल के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों ने महिला के कान पर झपट्टा मारकर सोने की बालियां छीन ली और फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इस दौरान आरोपियों की पहचान नवजीत सिंह वासी उधीपुर को काबू कर लिया गया है। दीनानगर थाने के एसएचओ अजविंदर सिंह और स्पेशल ब्रांज गुरदासपुर की टीम के सब इंस्पेक्टर हरभिंदर सिंह सहित एएसआई सतनाम सिंह ने मामला की कार्रवाई की।

मोटरसाइकिल नंबर (PB 06 az 6961) को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अपहरण की वारदात में शामिल दूसरे युवक करण निवासी अवांखा की पुलिस तलाश कर रही है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि उक्त मोटरसाइकिल चालकों द्वारा चुराई गई सोने की बालियां को गुरदासपुर के एक दुकानदार को बेच दिया गया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ की जा रही है ताकि अधिक जानकारी मिल सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *