Sagar School Holiday: सागर में भीषण गर्मी का कहर, पारा 42 डिग्री के पार; 5वीं तक के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

मध्य प्रदेश

सागर: लगातार तापमान वृद्धि के चलते आखिरकार सागर में पांचवी तक के स्कूलों की छुट्टी तय समय से एक हफ्ते पहले ही कर दी गयी है. वैसे तो स्कूल 30 अप्रैल तक लगने थे, लेकिन पिछले चार पांच दिनों से पारा 42 के ऊपर पहुंचने के कारण सागर जिले में पांचवी तक की कक्षाओं की छुट्टी कर दी गयी है. जिला प्रशासन द्वारा तापमान बढ़ने के कारण पहले स्कूलों का समय 12 बजे तक कर दिया था. लेकिन तापमान लगातार बढ़ने के कारण जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने स्कूल बंद होने के एक सप्ताह पहले पांचवी तक की छुट्टी के आदेश कर दिए हैं.

तापमान बढ़ने से बच्चों की सेहत पर असर
जिला प्रशासन द्वारा बुधवार देर रात जारी किए आदेश के तहत कहा गया है कि, तापमान में वृद्धि होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर हो रहा है. इस बात को ध्यान रखते हुए जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय,आईसीएसई, सीबीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय पहले 12 बजे किया गया था.

SAGAR COLLECTOR ORDER

लेकिन 22 अप्रैल को जिले में 42 तापमान दर्ज किए जाने के कारण और आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर ना पड़े, इसके लिए प्री प्राइमरी से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए 23 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक का अवकाश घोषित किया गया है. यह आदेश अगले आदेश के जारी होने तक लागू होगा.

लगातार बढ़ रहा है पारा
सागर में पिछले एक हफ्ते से गर्मी में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. पारा पिछले चार पांच दिनों से 40 के ऊपर है. पिछले रविवार को सागर का तापमान 42.6 डिग्री दर्ज किया गया था. उसके बाद सोमवार से भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहा, ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा था और अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे थे. वहीं स्कूलों में भी गरमी के कारण बच्चों की तबीयत खराब होने के मामले भी सामने आ रहे थे. अभिभावक स्कूल प्रबंधन से छुट्टियां करने की मांग कर रहे थे. जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पांचवी तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry