उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. हरगांव थाना क्षेत्र के अनिया कला स्थित प्रसिद्ध महामाई मंदिर परिसर में रविवार सुबह एक नवविवाहित जोड़े का शव पेड़ से लटका मिला. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इसी मंदिर में दोनों ने महज 22 दिन पहले सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की थी. अब उसी पवित्र स्थान पर पति-पत्नी ने एक ही रस्सी के फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.
मृतकों की पहचान लहरपुर के बस्ती पुरवा निवासी खुशीराम (22) और उसकी पत्नी मोहिनी (19) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि खुशीराम और मोहिनी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. दोनों दूर के रिश्तेदार थे और एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते थे, लेकिन शुरुआत में दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे. पारिवारिक विरोध के बावजूद, दोनों ने 6 दिसंबर को घर से निकलकर हरगांव के महामाई मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से प्रेम विवाह कर लिया था.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
