मंदसौर: फरवरी में मध्य प्रदेश का बजट 2026-27 पेश हो सकता है. प्रदेश के विकास के लिए अगले महीने पेश होने वाले बजट को लेकर वित्त विभाग ने बजट 2026 के खाके को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. इस साल के बजट में आम लोगों की मांग को लेकर सरकार ने इस साल भी प्रदेशवासियों की सलाह और सुझाव को शामिल करते हुए नए बजट को तैयार किया है. इस बजट को पिछले साल की तुलना में और भी बड़ा और जंबो बताया जा रहा है.
लोगों के मशवरे और मांग के मुताबिक बना बजट
हालांकि बजट की पेशकश से पहले इसके दस्तावेज और कार्य योजना पूरी तरह गोपनीय रहते हैं. लेकिन बजट तैयारी के आखिरी मौके पर मंदसौर दौरे पर आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ईटीवी भारत से खास बातचीत की. उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा प्रदेश के वित्त मंत्री भी है. उन्होंने बताया कि, ”इस बार का बजट भी पिछले साल की तरह आम लोगों के राय मशवरे और मांग के अनुरूप बनाया गया है.”
हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे
उन्होंने कहा कि, ”इस साल का बजट पिछले साल के 4 लाख 21 करोड़ रुपए की तुलना में और भी जंबो बजट होगा. वर्ष 2028 में प्रदेश में सिंहस्थ का आयोजन होने वाला है. इस लिहाज से सरकार, प्रदेश के तमाम धार्मिक और लोक उपयोगी संस्थाओं का पूरा विकास करेगी. स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार आने वाले 3 सालों में प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज भी खोलेगी.
मध्य प्रदेश में नए औद्योगिक होंगे विकास
उन्होंने बताया कि, ”नए मेडिकल कॉलेज खुलने से हर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में लोगों को और भी आसानी होगी. उन्होंने कहा कि, ”आगामी 2 सालों के भीतर किसानों और व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के दृष्टिकोण से प्रदेश में नए औद्योगिक विकास की भी शुरुआत की जाएगी. इस साल का बजट सर्वहारा वर्ग के लिए एक अच्छा बजट होगा. माना जा रहा है कि बजट 2026-27 में कृषि, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, महिलाओं और युवाओं पर फोकस होने की उम्मीद है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
