तरनतारन: बीते दिनों मोहल्ला नानकसर में एक युवक को जबरन टीका लगाने के दौरान उसकी मौत हो गई थी, इसके संबंध में परिवार के सदस्यों द्वारा पुलिस कार्रवाई पर संतुष्ट न होते हुए सड़क पर धरना लगा दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए जहां 4 व्यक्तियों को नामजद कर लिया है वहीं 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इनका पुलिस द्वारा रिमांड हासिल करते हुए आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है। इसमें कुछ और भी खुलासे हो सकते हैं।
जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सिटी राजेश कक्कड़ ने बताया कि विजय कुमार पुत्र बाऊ राम निवासी गली मिहर सिंह वाली मोहल्ला नानकसर, तरनतारन के बयानों के अनुसार उसके बेटे अबे कुमार उर्फ अभि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
डी.एस.पी. ने बताया कि उसके पिता द्वारा आरोप लगाए गए थे कि बाऊ नामक व्यक्ति निवासी गली पुतने वाली के अलावा मलकीत सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी गांव डालेके, निशान सिंह उर्फ पुष्पा पुत्र बाबू राम निवासी गांव मान चक्क और नवप्रीत सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी मोहल्ला नानकसर तरनतारन द्वारा उसके बेटे अबे कुमार को नशे का टीका लगा दिया गया था जिससे उसकी मौत हो गई।
डी.एस.पी. राजेश कक्कड़ ने बताया कि थाना सिटी में इस संबंध में उक्त चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जबकि मलकीत सिंह पुत्र शमशेर सिंह और निशान सिंह पुत्र बाबू राम को गिरफ्तार करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
