भर्ती या मजाक? 400 अभ्यर्थियों में से केवल 17 ही पार कर पाए परीक्षा की दहलीज, असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए मची खलबली

हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) गणित विषय की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 163 पदों के लिए हुई परीक्षा में 17 अभ्यर्थी पास हुए हैं। परीक्षा में 35 फीसदी कटऑफ पार करने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। अब उनके इंटरव्यू का रास्ता साफ हो गया है। 400 से अधिक अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

आयोग ने दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। आयोग के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने न्यूनतम 35% अंक हासिल किए हैं उन्हें दस्तावेज सत्यापन के लिए चुना है। सत्यापन के बाद ही पात्र उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (अंग्रेजी) भर्ती परीक्षा-2025 के परिणाम पर विवाद जारी है। 613 पदों के लिए केवल 151 उम्मीदवार 35 फीसदी न्यूनतम अंक प्राप्त कर पास हो पाए हैं। यह मुद्दा सड़क से लेकर सदन तक गूंज चुका है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry