रोहतक की सुनारिया जेल से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज जेल से बाहर आ सकते हैं। बाबा को 40 दिन की पैरोल मंजूर हो गई है। राम रहीम पैरोल मिलने के बाद आज बाहर आ सकते हैं। वह 15वीं बार पैरोल या फरलो लेकर जेल से बाहर आ रहे है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले डेरा मुखी 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने के लिए जेल से बाहर आया था। राम रहीम 2017 से जेल में है। 25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल कैद हुई। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद की सजा हुई। यह भी कहा जा रहा है कि इस बार राम रहीम उत्तर प्रदेश में बागपत के बरनावा आश्रम में नहीं जाएंगे, बल्कि वह सिरसा स्थित डेरे में ही रहेगा। राम रहीम की सुरक्षा के लिए डेरे के आस-पास पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad