पंजाबी गायक राजवीर जवंदा अब हमारे बीच नहीं रहे। राजवीर जवंदा का 8 अक्टूबर, 2025 को सुबह 10:55 बजे फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में निधन हो गया। उनके निधन पंजाब शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
इसी बीच फोर्टिस अस्पताल से बड़ी जानकारी दी है। डाक्टरों का कहना है कि, व्यापक चिकित्सा सहायता और क्रिटिकल केयर व न्यूरोसर्जरी टीमों द्वारा निरंतर निगरानी के बावजूद, आज सुबह कई अंगों के काम करना बंद करने के कारण उनका निधन हो गया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति हमारी गहरी संवेदना। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 35 वर्षीय राजवीर जवंदा को बुधवार सुबह 10.55 बजे मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें बेहद गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था और तब से वे वेंटिलेयर पर थे।
आपको बता दें कि 27 सितंबर, 2025 को एक सड़क दुर्घटना के बाद उन्हें बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें और दिमाग को काफी नुकसान हुआ था।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad