पंजाब राज्य सरकार द्वारा लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर लॉटरी 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस लॉटरी का पहला इनाम 10 करोड़ रुपये है। लॉटरी का प्रथम पुरस्कार B566370 नंबर की टिकट का लगा है और इस टिकट को खदीदने वाले को 10 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही लुधियाना के व्यक्ति का दूसरा एक करोड़ रुपए का ईनाम निकला है।
बताया जा रहा है कि, दूसरा पुरस्कार लुधियाना से आया है, जिसका विजेता राजस्थान का निवासी है जोकि लुधियाना घूमने आया था। राजस्थान के निवासी अनिल कुमार सरकारी कर्मचारी हैं। वह लुधियाना घूमने आया था और इस दौरान उसने एक दुकान से 4 टिकटें खरीदीं, जिनमें से एक टिकट में उसे एक करोड़ रुपये का दूसरा पुरस्कार मिला, जबकि 10 करोड़ का पहला पुरस्कार रोपड़ में रहने वाले एक व्यक्ति को मिला।
लोहड़ी बम्पर में 10 करोड़ रुपए का ईनाम रोपड़ के हरपिंदर सिंह ने जीता है। ये टिकट रोपड़ के पुराने बस स्टैंड पर स्थित लॉटरी स्टॉल अशोका लॉटरी पर बिकी थी। आपको बता दें कि पंजाब के लॉटरी इतिहास में पहली बार पंजाब सरकार द्वारा इतनी बड़ी इनामी राशि निर्धारित की गई है। इसके चलते लोगों में लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर-2025 को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार, लॉटरी का पहला पुरस्कार विजेता हरपिंदर सिंह कुवैत में ट्रक चालक है और हाल ही में घर लौटा है। उसने बताया कि पहले भी उसने कई लॉटरी खरीदी थी, लेकिन यह पहली बार है जब उसका कोई इनाम निकला है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad