Raja Murder Case Update: कौन है शिलोम जेम्स? राजा की हत्या के बाद सोनम को दी थी पनाह, अब एक और संगीन मामला आया सामने

मध्य प्रदेश

इंदौर : मेघालय के शिलांग में हनीमून के दौरान इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या करने की आरोपी उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी की मदद करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज. राजा की हत्या के बाद सोनम रघुवंशी अपने प्रेमी व अन्य साथियों के साथ इंदौर में एक फ्लैट में आकर रुकी थी. इस फ्लैट को किराये पर देने की मदद शिलोम जेम्स ने की थी.

मारपीट और धमकाने का केस

सोनम रघुवंशी की मदद करने वाले शिलोम जेम्स के खिलाफ इंदौर की लसुड़िया पुलिस थाना ने प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शिलोम जेम्स और उसके साथी विकास के खिलाफ मारपीट और धमकाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है. पीड़ित ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि 8 मार्च को जब भारत फाइनल में जीत गया तो इसका जश्न शिलोम जेम्स मना रहा था. वह अपने साथी विकास के साथ पटाखे फोड़ कर जश्न मना रहा था.

आतिशबाजी के बाद विवाद में मारपीट

इसी दौरान पटाखा फरियादी की गाड़ी पर गिरा. जब उसने शिलोम जेम्स से पटाखे नहीं फोड़ने को कहा तो दोनों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान शिलोम जेम्स ने अपने साथी विकास के साथ मिलकर जमकर मारपीट की. फरियादी को जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने जांच के बाद शिलोम जेम्स के खिलाफ मारपीट और धमकाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. शिलोम जेम्स के साथ ही उसके साथी विकास के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.

पुलिस ने जांच के बाद दर्ज की एफआईआर

शिलांग पुलिस ने भी शिलोम जेम्स के खिलाफ हत्या के मामले में साक्ष्य छुपाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था. राजा रघुवंशी की हत्या हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी के जेम्स ने फ्लैट दिलाया था. जब सोनम रघुवंशी यहां से फरार हुई तो उसने फ्लैट में रखे उसका सामान को नष्ट किया था. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया “पुलिस ने 8 दिन दिन तक मामले की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है.”

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry