हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला जाने वालों के लिए खुशखबरी आई है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से धर्मशाला के लिए दूसरी फ्लाइट 31 मार्च से संचालित की जाएगी। यह फ्लाइट रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी। एयरपोर्ट के सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस 31 मार्च से एटीआर 72 सीटर फ्लाइट का संचालन शुरू करेगी, जिसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। फिलहाल एयरपोर्ट से धर्मशाला के लिए अभी सिर्फ एक ही फ्लाइट रोजना चल रही है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा 30 सितंबर को जारी शेड्यूल में धर्मशाला के लिए केवल एक उड़ान शामिल थी, जबकि अन्य उड़ानें रद्द कर दी गईं। गर्मियों के शेड्यूल 31 मार्च से शुरू होना है, लेकिन इससे पहले ही एयरलाइंस ने ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंडिगो एयरलाइंस ने किराया 2500 रुपये तय किया है लेकिन बुकिंग फ्लैक्सी किराए के अनुसार तय की जाएगी। जानकारी के अनुसार 31 मार्च से शुरू होने वाली यह फ्लाइट दोपहर 12 बजे धर्मशाला से उड़ान भरेगी और दोपहर एक बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी की उड़ान चंडीगढ़ से दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी और 2.35 बजे धर्मशाला पहुंचेगी।
प्रयागराज जाने के लिए तीर्थयात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़-दिल्ली और प्रयागराज के बीच कनेक्टिंग उड़ानें शुरू की गई हैं। कनेक्टिंग फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब 5 घंटे रुकना होगा। जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 7.40 बजे उड़ान भरेगी और 8.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से प्रयागराज के लिए उड़ान दोपहर 2.10 बजे रवाना होगी। इन उड़ानों में 3 फरवरी तक कोई सीट उपलब्ध नहीं है। उधर, चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी लगातार एयरलाइंस कंपनियों से अधिक उड़ानें संचालित करने को लेकर बातचीत कर रही है, लेकिन अभी तक नया शेड्यूल जारी नहीं हुआ है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
