नवरात्रों के दूसरे दिन भी सोने-चांदी के भाव में उछाल आया है। ताजा जानकारी के अनुसार आज सोने (Gold) के भाव में 200 रुपए का उछाल आया है।
राज्य में आज 24 कैरेट (24 Karat) सोने की कीमत 78100 रुपए जबकि चांदी (Silver) की कीमत 1 KG की 94900 रुपए बताई गई है। बता दें कि कल यानी 3 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 77900 रुपए था जबकि चांदी 93500 रुपए थी। यानी की सोने में 200 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव चढ़ने और घरेलू बाजार में त्योहारी सीजन के कारण सोना महंगा हो गया है। वहीं दिल्ली नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, कोलकाता, जैसी जगहों पर सोने में लगातार बढ़त जारी है।
सोने की कीमतों के बढ़ने के पीछे कई वजहें हैं। इसकी एक वजह ये है कि कई देशों के सेंट्रल बैंक अपने रिजर्व में सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं। इसमें भारत का रिजर्व बैंक और चीन का सेंट्रल बैंक शामिल हैं। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना लगातार 17 महीने से सोने की खरीदारी कर रहा है।
वैसे भी पुराने आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि जब भी कभी दुनिया में कहीं भी युद्ध की स्थिति पैदा हुई है, तब-तब सोने की कीमतों में तेजी आई है। उदाहरण के तौर पर रूस-यूक्रेन वॉर हो या इजराइल-हमास का युद्व। ताजा उदाहरण है मौजूदा इजराइल-ईरान का युद्ध। जिसके कारण सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। रूस-यूक्रेन वॉर से लेकर अबतक सोना करीब 26,000 रुपए महंगा हो चुका है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad