पटियाला: पंजाब में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक मां और नानी ने नाबालिग लड़की को लाखों रुपए में बेच दिया। मामला पटियाला के भादसों थाने के अंतर्गत गांव छन्ना नथुवालिया से है। जानकारी के मुताबिक, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसकी मां और नानी ने 3 लाख रुपए में बेच दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलयुगी मां ने अपनी बेटी का सौदा खन्ना के एक गांव में तय किया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में कथित मां दलालों से 500-500 के नोट गिन रही है। जब लड़की की दादी को इस घटना का पता चला तो उसने इसकी सूचना भादसों थाने और नाभा की डीएसपी मनदीप कौर को दी। जांच करने पर पता चला कि लड़की को राजस्थान में बेचकर शादी कर दी गई है। पुलिस ने राजस्थान पहुंचकर लड़की को अपने कब्जे में ले लिया, जो अब अपने मामा के पास रह रही है।
इस संबंध में पुलिस ने नाबालिग लड़की की मां किरनजीत कौर और नानी गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है। डीएसपी मनदीप कौर चीमा ने बताया कि इस मामले में हमने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें लड़की की मां किरनजीत कौर, दादी गुरमीत कौर और 2 अन्य शामिल हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad