Punjab में भयानक हादसा, 10 फुट दूर जाकर गिरी महिला

पंजाब

लुधियाना: शहर के अय्याली चौक के पास सड़क पर बेहद खौफनाक हादसे में महिला की मौत होने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने पैदल सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद महिला 10 फुट दूर जाकर गिरी। इसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन महिला ने अपना दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मुख्तयार कौर (60) के रूप में हुई है। महिला के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे का मुख्य कारण जानने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry