Punjab: बस में सफर करने वालों के लिए Good News, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

पंजाब

 पंजाब अंदर सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, आने वाले समय में पंजाब में सरकारी बसों में सफर करना और आसान और सुरक्षित होने वाला है। पंजाब सरकार पी.आर.टी.सी. के बेड़े में करीब 577 नई बसें शामिल करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों अनुसार 400 से अधिक बसों के लिए टैंडर जारी किए जा चुके है।

कयास लगाए जा रहे है कि पी.आर.टी.सी. को जनवरी 2025 में 200 बसें मिलेंगे जबकि अन्य बसे मई महीने तक सड़क पर उतारी जाएंगी। इसके अलावा सरकारी ठेके पर काम करते कर्मचारियों को पक्का करने की रणनीति बनाई जा रही है। जल्द ही इस संबंधित प्रस्ताव तैयार करके मंत्रिमंडल में लाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पंजाब सरकार इस समय सरकारी बस सेवा को मजबूत करने में लगी हुई है। इतना ही नहीं यात्रियों की सुविधा के लिए सरकारी बसों को प्राईवेट बसों की तर्ज पर सुधारा जा रहा है। मौजूदा समय की बात करें तो PRTC के पास 704 के करीब बसें है, जो अब बढ़ कर 1100 हो जाएंगी।

इसके साथ ही लोगों को रोजाना 1.25 करोड़ रुपए की बस सेवा मुहैया करवाई जाती है। पी.आर.टी.सी. ने साल 2021-22 के मुकाबले साल 2023-24 में 263.39 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई का रिकार्ड  बनाया है। 2022-23 की आमदन बढ़कर 870.48 करोड़ रुपए हो गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *