दिल्ली में सर्दी की शुरुआत हो गई है. सुबह कोहरे के साथ हो रही है. इसके साथ ही दिल्ली में शीतलहर भी चल रही है, जिसके चलते दिल्ली में ठंड में इजाफा हो रहा है. कुछ दिन से दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. आज भी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है. वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
शुक्रवार के मुकाबले आज यानी शनिवार को दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है. ऐसे में दिल्ली में और ठंड बढ़ने की संभावना है. दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण में भी इजाफा हो रहा है. दिल्ली की हवा लगातार बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है. आज भी दिल्ली का ओवरऑल AQI 335 है. वहीं बवाना इलाके में AQI 400 के पार है. दिल्ली की हवा में घुला जहर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है. लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad