बिहार में वोटों की गिनती जारी है. एनडीए और महागठबंधन के बीच ही कांटे की जंग है. लेकिन इस चुनाव में बड़ी संख्या में ऐसे चेहरे भी हैं जो किसी न किसी राजनीतिक परिवार से नाता रखते हैं और उन पर अपने परिवार की साख बचाने की भी चुनौती है. करीब-करीब सभी प्रमुख दलों ने राजनीति में अपना सिक्का चलाने के बाद उनके वारिसों को भी चुनावी समर में उतारा है. राज्य के कम से कम 5 पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा पूर्व सांसद और पूर्व विधायक के घर के बेटे-बेटी या रिश्तेदार भी मैदान में हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के दोनों बेटे चुनाव लड़ रहे हैं. तेजस्वी यादव तो राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं. तेजस्वी वैशाली जिले की राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इसी तरह इसी जिले की महुआ सीट से पूर्व मंत्री और लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी जेजेपी के टिकट पर मैदान में हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
