पठानकोट: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पठानकोट के धारकलां पुलिस स्टेशन के तहत एक गांव में 8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले 28 साल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 30 मार्च से फरार था और गांव में छिपा हुआ था।
बच्ची के चीखने आवाजें सुनकर आया था पिता
पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया गया कि 8 वर्षीय बच्ची 30 मार्च को दोपहर के समय मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रही थी। पिता ने कहा कि जब बच्ची खेल रही थी, तब आरोपी उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद वह घर नहीं आई। उसे बहुत तलाश किया गया लेकिन वह नहीं मिली। इसी बीच मोहल्ले में एक युवक के घर के पास उन्हें बेटी के चीखने की आवाजें सुनाई दी। उन्होंने जब दरवाजा खटखटाया तो उसने नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने कमरे की कुंडी तोडकर अंदर जाकर देखा तो वही आरोपी युवक उनकी बच्ची के साथ जबरदस्ती कर रहा था। पिता को देखकर वह मौके से फरार हो गया।
इस घटना के बाद पंचायत को बताया गया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इस बीच, धारकलां पुलिस स्टेशन की इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर ने बताया कि लड़की के पिता की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 65(2), 62, 127(2) और POCSO एक्ट की धारा 06 के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
