चाईबासा में पारा टीचर हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार

झारखण्ड

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र से हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि पुरनापानी बाजार टांड़ में 29 नवंबर की सुबह 50 वर्षीय एक पारा शिक्षक मुकरु देवगम की हत्या कर दी गई थी. घटना की जानकारी मुंडा पुरनापानी द्वारा पुलिस को दी गई. पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई.

सूचना मिलते ही एसडीपीओ जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया. तकनीकी शाखा की सहायता से 30 नवंबर को गठित टीम ने घटना में शामिल तीनों अभियुक्त को केजरा ग्राम से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर वारदात के समय पहने गए कपड़े एवं खून से लथपथ पत्थर, डंडा एवं मिट्टी आदि जब्त किए हैं.

हड़िया पीने को लेकर विवाद में हत्या

पुलिस द्वारा जांच में खुलासा हुआ कि मृतक मुकरु देवगम सुंडी सुरनिया में पारा टीचर थे और साप्ताहिक बाजार करने पुरनापानी बाजार पहुंचे थे. इसी दौरान हड़िया पीने को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी. गिरफ्तार आरोपियों को विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है.

आरोपियों की पहचान टोंटो थाना निवासी 25 वर्षीय सोमा सुंडी. टोला गोतामंपी (नंदीगुटू) थाना क्षेत्र के पुरनापानी निवासी 20 वर्षीय सीनू गौड़ और टोला गुटुबासा थाना क्षेत्र के पेरतोल निवासी 20 वर्षीय मंगल कारोवा के रूप में हुई है. इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल खून लगा पत्थर, डंडा और कपड़े को जब्त किया है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी का भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry