पंजाब डेस्क : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में गत दिन सोपू नेता पर हुई फायरिंग के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बंबीहा गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली गई है। पोस्ट में कहा गया है कि ”जो पंजाब यूनिवर्सिटी में SOPU लॉरेंस खोती के प्रधान जश्न जवंदा के ऊपर गोली चली है, यह हमारे भाई डोनी बल और शगनप्रीत ने चलाई है। इसकी किस्मत अच्छी थी कि बच गया। हर किसी की किस्मत ऐसी नहीं होती है। जो भी लॉरेंस SOPU ग्रुप के साथ चलेगा, उसका अंजाम मौत होगा। अंत में लिखा रेस्ट इन पीस सिद्धू मूसेवाला। पंजाब केसरी इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।
इसके साथ ही सूत्रों का कहना है कि पंजाब यूनिवर्सिटी में वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी चोरी की एक्टिवा पर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक जोड़े की बुलेट मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। सूत्रों का कहना है कि आरोपी जोड़े की बुलेट मोटरसाइकिल छीनकर फरार होने से पहले एक मंदिर भी गए थे। वह मंदिर परिसर में जूते पहनकर आ गए थे जिसका विरोध करने पर उन्होंने पुजारी पर पिस्टल तान दी थी और धमकियां देकर फरार हो गए थे। वहीं इस घटना के बाद विद्यार्थियों में नाराजगी पाई जा रही है और सुरक्षों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
