पानीपत : समालखा के जोरासी रोड पर उस समय सनसनी फैल गई जब करीब 30 वर्षीय युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। राहगीरों ने जब शव को देखा तो आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पानीपत सीआईए की टीम, एसएचओ, एसएफएल विशेषज्ञ और डीएसपी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक की आंख और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की आंख में गोली मारी गई हो सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
मौके पर पहुंचे डीएसपी आत्मा राम ने मीडिया को बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए सहित कुल चार टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ लोगों से पूछताछ कर रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
