पलामू: जिले में हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू हुई है. पुलिस ने संगठित अपराध, आर्म्स एक्ट, डकैती से जुड़े हुए अपराधियों को रडार पर लिया है. दरअसल जिन लोगों को रडार पर लिया गया है, वह पिछले पांच वर्ष के अंदर ही जेल से बाहर निकले हैं. पलामू पुलिस ने कहा कि 2021 के बाद से अभी तक 1214 आरोपी जेल से बाहर निकले हैं, जिन पर गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं.
पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
आर्म्स एक्ट के 287, डकैती एवं लूट के 349, एनडीपीएस एक्ट के 476 और संगठित अपराध से जुड़े 102 आरोपी जेल से बाहर निकले हैं. पुलिस ने सभी की लिस्ट को एक जगह इकट्ठा किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%