जाडला : पंजाब की एक गाय द्वारा ट्रैक्टर जीतने की खबर सामने आई है। आरसीबीए संस्था ने राजस्थान के हनुमानगढ़ में पशु मेला लगाया। मेले में देश भर की डेयरी गायों के मुकाबले हुए, जिसमें चमन सिंह भान मजारा की HF गाय ने 78.6 kg दूध देकर पहला स्थान हासिल किया।
भान मजारा को संस्था ने सोनालिका ट्रैक्टर देकर सम्मानित किया। भान मजारा की दूसरी गाय ने दूसरे मुकाबले में 69.5 kg दूध देकर 31,000 रुपये का कैश प्राइज जीता। भान मजारा ने बताया कि इसी गाय ने ब्रीड मुकाबले में भी पहला स्थान हासिल करके कैश प्राइज जीता है।
गौरतलब है कि भान मजारा की गाय पहले भी कई इनाम जीत चुकी हैं। इस मौके पर उनके साथ मक्खन सिंह हंसरो, प्रितपाल सिंह भान मजारा, गुरी सियानाना, जरनैल सिंह बडवाल, गुरजिंदर सिंह हंसरो, गुरप्रीत सिंह, मनजोत सिंह बिलासपुर वगैरह मौजूद थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
