मानसा: मानसा के सिविल अस्पताल में एक 15 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। पता चला है कि लड़की की शादी उसके माता-पिता ने 21 साल के युवक से सहमति से तय की थी। सिविल अस्पताल मानसा ने लड़की के परिजनों से एफिडेविट लेकर डिलीवरी की और इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के मुताबिक, मानसा के सिविल अस्पताल में 15 साल की लड़की ने बेटे को जन्म दिया है। इस मामले की जानकारी सिविल अस्पताल ने पुलिस को लिखित रूप से दे दी है। परिजनों का कहना है कि लड़की की शादी परिवार की सहमति से हुई है। शादी के वक्त लड़की 14 साल की थी। हालांकि क़ानूनी तौर पर ये शादी नहीं हो सकती।
मामले संबंधित बातचीत करते हुए सिविल अस्पताल के डॉ. परवरिश कुमार ने बताया कि गत रात एक 15 साल की लड़की प्रसव पीड़ा लेकर उनके पास आई थी। अस्पताल में उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है। इस मामले में परिवार से एफिडेविट ले लिया गया है और पुलिस को जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पिता और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
