Nuh Police Action: शादी में हुड़दंगबाजी पड़ी भारी; थार की छत पर स्टंट करने वाले दूल्हे और 4 चालकों पर FIR

हरियाणा

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में शादी समारोहों के दौरान कानून को ताक पर रखकर किए जाने वाले ‘स्टंट’ पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। गांव नाई नंगला से चंदेनी जा रही एक बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक थार गाड़ियों की छतों पर खड़े होकर और बैठकर खतरनाक स्टंट करते दिखे। इस लापरवाही पर संज्ञान लेते हुए नूंह पुलिस ने दूल्हे आकिब समेत 4 वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है।

⚠️ लापरवाही से खतरे में थी जान

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारात में शामिल गाड़ियां तेज रफ्तार में थीं और युवक छत पर खड़े होकर स्टंट कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की लापरवाही न केवल स्टंट करने वालों के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती थी। पुलिस को मौके पर पता चला कि दूल्हे ने कथित तौर पर यह जिद की थी कि “थार की छतों पर चढ़कर जाना है, निकाह बार-बार नहीं होता।”

⚖️ पुलिस ने लिया स्वतः संज्ञान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव नाई नंगला पहुंची, लेकिन तब तक बारात रवाना हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो को आधार बनाते हुए स्वतः संज्ञान लिया और प्राथमिक जांच के बाद दूल्हे आकिब और संबंधित थार गाड़ियों के ड्राइवरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry