नूंह : दिल्ली मुम्बई हाईवे पर फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार कमालपुरा महुवा निवासी दीपेन्द्र अपनी पत्नी आशा और परिवार के 2 अन्य सदस्यों के साथ कार में दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वे फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में चैनल नंबर 68 के पास पहुंचे उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। वे सड़क किनारे गाड़ी रोककर पंक्चर ठीक करवा रहे थे।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक अन्य कार ने उनकी खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दीपेन्द्र व उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल 2 अन्य लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक दंपति के 4 बच्चे हैं जिनमें 3 बेटियां और 1 बेटा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
