उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में महिला कांस्टेबल हेमलता सुसाइड केस ने अब तूल पकड़ लिया है. हेमलता के पिता करमवीर सिंह ने कहा कि उनकी बेटी का स्वभाव ऐसा नहीं था कि वह इस तरह टूट जाए. उसने जरूर किसी के दबाव या तनाव में आकर यह कदम उठाया है. इसके पीछे की बात छिपाई जा रही है. पुलिस तह तक जाकर जांच करे. ये भी कहा कि अगर सीसीटीवी कैमरे और सीडीआर खंगाले जाएं तो सच सामने आ जाएगा.
रिटायर दारोगा के मकान में किराए पर रहने वाली हेमलता को लेकर पिता का कहना है कि उसे अपने चाचा की बेटी की शादी में आने के लिए छुट्टी मिल गई थी. रात को ही फोन पर बातचीत हुई थी उससे. वो बिल्कुल ठीक लग रही थी. फिर इस तरह का कदम कैसा उठा सकती है?
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%