भारत के दिग्गज भाला फेंक एथलीट और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को अपनी पत्नी हिमानी मोर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए खुशी व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज पहले 7, लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात हुई। स्टार एथलीट से खेल समेत कई विषयों पर चर्चा भी हुई।” पीएम मोदी ने पोस्ट में आगे लिखा गया, “खेल समेत कई मुद्दों पर अच्छी बातचीत हुई।”
मुलाकात के दौरान नीरज चोपड़ा आइवरी रंग की शेरवानी में नजर आए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काली धारियों वाले सफारी सूट में दिखाई दिए। नीरज की पत्नी हिमानी मोर पारंपरिक अंदाज में हरे रंग की वेलवेट जैकेट पहनकर शामिल हुईं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad