जालंधर : कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के नए गाने ‘बरोटा’ पर 36 सेकंड की रील तैयार की है। इस रील में नवजोत सिद्धू ने अपनी अलग-अलग तस्वीरें और वीडियो शामिल किए हैं।
शेयर की गई रील की खास बात यह है कि नवजोत सिद्धू ने इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए हैशटैग #justiceforsidhumoosewala दिया है। सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘गीता बरोटा’ हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी को सजा नहीं मिली है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने भले ही पंजाब की राजनीति से दूरी बना रखी हो, लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले वह कभी-कभी पंजाब की राजनीति में नजर आते हैं। मूसेवाला के बहाने सिद्धू ने एक बार यह दिखाने की कोशिश की है कि टेलीविजन और क्रिकेट में व्यस्त रहने के बावजूद उनका पूरा ध्यान पंजाब के मुद्दों पर है।
इससे पहले उन्हें पटियाला में लोगों से मिलते हुए देखा गया था। उन्होंने दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की अपनी एक तस्वीर भी जारी की थी। यही वजह है कि जब भी कांग्रेस के सदस्यों को लगता है कि सिद्धू पंजाब की राजनीति से हट गए हैं, तो वह कोई न कोई कदम उठा लेते हैं, जिससे कांग्रेसी हैरान हो जाते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
