Mrs Chandigarh और उसके पति का होश उड़ा देने वाला कांड, दर्ज है 25 केस, जानें क्यों…

मध्य प्रदेश

मोहाली: मोहाली पुलिस ने एक ऐसे दंपति को गिरफ्तार किया है जो विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी करते थे। उन्हें नाभा की नई जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है।

डी.एस.पी. सिटी 2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि मुख्य अधिकारी थाना सोहाना की टीम ने राष्ट्रीय स्तर के ठग दंपति संजय सिंह व उसकी पत्नी अर्पणा को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ थाना सोहाना में 25 मामले दर्ज हैं को नाभा नई जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर थाना सोहाना के 25 मामलों में गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह ठग दंपति भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनके परिवारों सहित वीजा और विजिटर वीजा का वादा करके ठगी करते थे। उन्होंने बताया कि इस दंपति ने लोगों से करीब पांच करोड़ रुपए की ठगी की है। पुलिस दंपति से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो अरोपी अर्पणा मिस चंडीगढ़ रह चुकी है। मिस चंडीगढ़ होने के चलते वह अर्पणा ट्राईसिटी में मशहूर रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry