MP News: आखिर क्यों हुई भागीरथपुरा में इतनी मौतें? विधानसभा में सरकार ने दिया जवाब, 20 मौतों की आधिकारिक पुष्टि

मध्य प्रदेश

इंदौर। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर विधानसभा में चल रहे बजट सत्र में सवाल उठाया गया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के पूछे सवाल पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विधानसभा में एक्यूट डायरिया से 20 लोगों की मौत की बात स्वीकारी है।

इसके साथ ही 459 मरीजों का उपचार और वर्तमान में चार मरीज का अस्पताल में इलाज जारी होना बताया गया। राष्ट्रीय जीवाणु संक्रमण अनुसंधान संस्थान कोलकाता, एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर और जिला सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला इंदौर की लैब बीमारियों के मरीजों के स्टूल की जांच में ई-कोलाई और कालरा भी मिला है।

कैलाश विजयवर्गीय और राजेंद्र शुक्ल पर कार्रवाई को लेकर हंगाम, कांग्रेस नेता बोले- इस्तीफा दें

भागीरथपुरा में दूषित पानी से लोगों की मौत के मामले में विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राजेंद्र शुक्ल पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। नैतिकता के आधार पर मंत्रियों को इस्तीफा देना चाहिए। 21 दिसंबर से लोग मर रहे हैं। इसके आठ दिन बाद सरकार कार सेवा करने में जुटी।

इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को दो की बजाए चार लाख रुपये दिए जाएं। इस पर भाजपा नेताओं ने यूनियन कार्बाइड के समय नैतिकता की बात कही। इस पर हंगामा होने लगा और विधानसभा के गर्भगृह में कांग्रेस नेता खड़े हो गए। इस दौरान 5 मिनट के लिए विधानसभा स्थगित कर दी गई।

सरकार के आंकड़ों में 13 मौतें कम

वहीं भागीरथपुरा के स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक यहां दूषित पानी से 33 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में सरकार द्वारा आज विधानसभा में प्रस्तुत किए गए मौत के आंकड़ों में जान गंवाने वाले 13 लोग शामिल नहीं है।

इधर… सफाई में मिली गड़बड़ी, सीएसआइ और दो दारोगा का तीन दिन का वेतन कटेगा

इंदौर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने बुधवार को जोन 12, 13 और 21 में नाला टैपिंग, आउटफाल और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। वे राजीव गांधी चौराहा, चोइथराम मंडी, गुरुनानक कालोनी, माणिक बाग रोड और लालबाग क्षेत्र पहुंचे।

राजीव गांधी चौराहा से चोइथराम मंडी और माणिक बाग क्षेत्र में रिदम गार्डन एवं चोइथराम मंडी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था गड़बड़ होने पर उन्होंने क्षेत्रीय सीएसआइ अभिषेक तिवारी का तीन दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

वार्ड 78 में दारोगा दयाराम तेजी और वार्ड 74 के केश गौहर को फटकार लगाते हुए दोनों का तीन-तीन दिन का वेतन काटने का निर्देश भी दिया गया। जोन 12 में भी सफाई व्यवस्था गड़बड़ मिली। इस पर निगमायुक्त ने सीएसआइ राजकुमार यादव पर नाराजगी व्यक्त की और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए।

नाला टैपिंग एवं आउटफाल कार्य की समीक्षा

निगमायुक्त ने चोइथराम मंडी एवं लालबाग क्षेत्र में नाला टैपिंग एवं आउटफाल के कार्यों का स्थल निरीक्षण भी किया। उन्होंने वर्षा पूर्व नालों की गहन सफाई, सिल्ट हटाने की कार्रवाई तथा आउटफाल पाइंट की नियमित मानीटरिंग के निर्देश दिए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry